Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवरात्रि की सप्तमी पर पूजा हवन के लिए शाही जामा मस्जिद पहुंचे लोग, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

नवरात्रि की सप्तमी पर हवन और पूजा के लिए संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचे छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उन्हें विवादित स्थल से पहले ही रोक लिया.

Sambhal, Jama Masjid

नवरात्रि की सप्तमी पर हवन और पूजा के लिए संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचे आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए हैं. ये लोग अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े हुए थे और दिल्ली से वहां पहुंचे थे. जुमे की नमाज के चलते पुलिस पहले से ही सतर्क थी, जिसके कारण इन्हें मस्जिद से पहले ही बैरिकेडिंग पर रोक लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया है कि इन लोगों ने पहले भी इस तरह का प्रयास किया था.

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस पहले से ही चाक-चौबंद थी. इस कारण मस्जिद से सौ मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक गाड़ी से छह लोग विवादित स्थल की ओर बढ़ते दिखे. उन्हें रोककर पूछताछ की गई, तो पता चला कि ये लोग मस्जिद के पास हवन और पूजा-अर्चना करना चाहते थे. पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई.

नमाज अदा हो सकता है तो पूजा क्यों नहीं

एसपी ने बताया कि इन लोगों ने पहले भी इस तरह के प्रयास किए थे, लेकिन उस समय उन्हें हिदायत दी गई थी कि भविष्य में ऐसा प्रयास न करें. फिर भी, इन लोगों ने फिर से यह कदम उठाया. सभी छह आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक, सनातन सिंह ने दावा किया कि वे दिल्ली से विष्णु हरिहर मंदिर में हवन और यज्ञ करने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनका कहना था कि अगर वहां नमाज अदा की जा सकती है, तो वे पूजा क्यों नहीं कर सकते? वहीं, आरोपी वीर सिंह यादव ने कहा कि वे संभल की मस्जिद में अनुष्ठान करने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

गिरफ्तार किए गए अनिल सिंह ने कहा कि जब उन्हें हिरासत में लिया गया, तब वे हरिहर मंदिर में हवन के लिए जा रहे थे. अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा. पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से यहां की सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है.


ये भी पढ़ें: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के ‘​हिंदू गांव’ वाले प्रस्ताव से भन्नाए अब्बास हफीज, बोले- देश में मुस्लिम गांव भी बनें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital