Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amritpal Arrest: “अमृतपाल पंजाब की धरती को बदनाम कर रहा है, उसे फांसी की सजा दी जाए”, विरोध में सिखों ने निकाली 30 किलोमीटर लंबी बाइक रैली

Amritpal Singh: सिखों की रैली में बाइक राइडर्स ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और खालिस्तानी अमृतपाल को देश का गद्दार बताते हुए फांसी की सजा देने की मांग की.

sikh rally

अमृतपाल के खिलाफ सिखों ने निकाली बाइक रैली

Sikh Bike Rally: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का अध्यक्ष अमृतपाल (Amritpal Singh) अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है. वहीं दूसरी तरफ अब सिख भी अमृतपाल के खिलाफ अपनी आवाज को लगातार बुलंद कर रहे है. उनकी आवाज अब हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) तक पहुंच गई है. रविवार को सिखों ने गुरुग्राम से रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बा तक 30 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाली. इस रैली में बाइक राइडर्स ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और खालिस्तानी अमृतपाल को देश का गद्दार बताते हुए फांसी की सजा देने की मांग की.

अमृतपाल लगातार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है. हालांकि पुलिस ने उसके काफी करीबियों पर शिकंजा कसा है और उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर NSA भी लगाया गया है.

अमृतपाल की गिरफ्तारी में हो रही देरी से सिख नाराज

अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर हो रही देरी को लेकर सिख समुदाय काफी नाराज है. इस सिलसिले में सिखों ने आज गुरुग्राम रैली निकाली. जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब अमृतपाल के काफी करीब पहुंच चुकी है. मृतपाल पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है. उसके खिलाफ NSA के तहत पंजाब में केस भी दर्ज हो चुका है.

यह भी पढ़ें-   Rahul Gandhi disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर किया ‘ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट’

अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर हो रही देरी

सिखों की इस रैली में 3 हजार से ज्यादा बाइक राइडर्स शामिल हुए हैं. इसके साथ ही उनका हौसला बढ़ाने के लिए भगत सिंह के भतीजे किरनजीत और सुखदेव के पौत्र अनुज ने भी शिरकत की है. बाइक रैली में शामिल लोगों ने कहा कि “पंजाब की धरती से निकले शहीद भगत सिंह(Bhagat Singh), राजगुरु (Raj Guru) और सुखदेव (Sukhdev) सरीखे महान बलिदानियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और दूसरी तरफ अमृतपाल जैसे लोग उसी पंजाब की धरती को बदनाम कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा देश के साथ अग्रणी पंक्ति में खड़े रहे हैं. पंजाब के लोगों ऐसी ताकतों को पनपने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सिखों की युवा पीढ़ी को बरगलाने वाले अमृतपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital