Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: फरवरी के महीने में ही 30 डिग्री के पार हुआ पारा, फिर भी दिल्ली-NCR में दिखा कोहरा, मौसम विभाग ने बतायी ये वजह

Weather Today News: दिल्ली समेत NCR के शहरों में सुबह के समय कोहरा देखा गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ठंड का मौसम जाने के बाद भी अब कोहरा कैस हो रहा है ?

delhi

दिल्ली में छाया कोहरा (फोटो ट्विटर)

Weather Update: फरवरी के महीने में ही दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. ज्यादार जगहों पर तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. मार्च से पहले ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. दिन के समय में तेजी से धूप निकल रही है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अभी तक फरवरी के महीने में धूप में बैठना लोगों को अच्छा लगता था पर अब तेज तपिश लोगों को परेशान कर रही है.

मौसम में हो रही अचानक बढ़ोतरी से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है.

दिल्ली NCR के इलाकों छाया कोहरा

दिल्ली- NCR के शहरों में सुबह के समय कोहरा देखा गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ठंड का मौसम जाने के बाद भी अब कोहरा कैस हो रहा है. जो इस महीने में असामान्य बात है. मौसम विशेषज्ञ की मानें तो गर्म और सर्द हवाओं के मिश्रण से ये कोहरा पैदा हुआ है. माना जा रहा है कि इस तरह का मौसम अगले 24 घंटे और रहेगा, इसके बाद सामान्य हो सकता है.

यह भी पढ़ें-   Petrol Diesel Price: कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानें नये रेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि “इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) के पास पालम वेधशाला में दृश्यता स्तर गिरकर 50 मीटर रह गया.” अधिकारी ने कहा, ‘‘हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया और बिहार (Bihar) और ओडिशा (Odisha) में हल्के से मध्यम कोहरा रहा.’’

‘सर्द और गर्म हवाओं के मिश्रण हो सकता है कोहरा’

दिल्ली NCR के घने कोहरे में इसलिए भी असामान्य बताया जा रहा है कि क्योंकि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. वहीं एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इस वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर के कुछ हिस्से के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बन गया है. ऐसा तब होता है जब त्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं ऊपर से आती हैं. जिसके बाद सर्द और गर्म हवाओं का मिश्रण हो जाता है तो फिर कोहरे जैसी स्थिति बन जाती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital