देश

‘सतरंगी इंद्रधनुष है NDA, ये हमेशा चमकता रहेगा’, 25 साल पहले Narendra Modi ने इंटरव्यू में जो कहा था, वही हुआ…

The NDA is broad spectrum: लोकसभा चुनाव-2024 परिणाम आने के तीन दिन बाद आज नरेंद्र मोदी को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया. इसके लिए पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे बैठक शुरू हुई, जिसमें NDA के 14 दलों के नेता शामिल हुए. इस बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी मौजूद थे.

NDA की बैठक में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण दिया. वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा. अपने संबोधन की बारी आई तो नरेंद्र मोदी ने सबके सामने कहा- मुझे नया दायित्व देने के लिए आभार. मेरा एक ही लक्ष्य है- भारत माता और देश का विकास.

PM मोदी ने 25 साल पहले दिया था यह इंटरव्यू

आज NDA की बैठक में 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों ने नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया तो राजनीतिज्ञों को एक बार फिर NDA के पुराने दौर की याद आ गई. सोशल साइट एक्स पर ‘मोदी आर्काइव’ (@modiarchive) नाम के हैंडल पर नरेंद्र मोदी के एक इंटरव्यू की तस्वीर शेयर की गई, जो एक अंग्रेजी अखबार में 12 सितंबर 1999 को प्रकाशित हुआ था. उससे कुछ ही माह पहले 1998 में NDA का गठन हुआ था.

इस पोस्ट में अखबार में प्रकाशित नरेंद्र मोदी के एक इंटरव्यू की ​कटिंग हैं, जिसका शीर्ष है, The NDA is broad spectrum यानी ‘एनडीए व्यापक स्पेक्ट्रम है’. इंटरव्यू में उनके बयान का हवाला देते हुए यह बताने की कोशिश की गई कि कैसे गठबंधन की सरकार चलाना भी पीएम मोदी को आता है.

इंद्रधनुष की तरह है NDA: 1998 में नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी 1999 में भाजपा के सबसे युवा महासचिव थे. तब उन्होंने कहा था, ‘यह वास्तव में एक प्रयोग है, जो भारतीय राजनीति के इतिहास में एक आदर्श उदाहरण के रूप में दर्ज किया जाएगा. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक इंद्रधनुष की तरह है, जहां सभी सात रंगों को एक साथ देखा जा सकता है… यह इंद्रधनुष बना रहेगा और अटल बिहारी वाजपेयी सूरज की किरणों में और चमकेंगे.’

आज की बैठक में पीएम ने क्या बोला

केंद्र में नई सरकार के गठन से पहले संसदीय दल की बैठक में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन कैसे सबल हुई है और सरकार कैसे काम करेगी, इसकी जानकारी दी. इस दौरान एनडीए के घटक दलों ने पीएम मोदी के पक्ष में अपना समर्थन भी व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि पहले एनडीए, आज भी एनडीए और कल भी एनडीए. न हम हारे थे और न हारे हैं. ये एनडीए की महाविजय है. आपने देखा कि दो दिन से क्या चला, वो तो हार चुके हैं, वो तो गए, क्योंकि उनको अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करना था.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साफ कर दिया कि गठबंधन के इतिहास में अगर आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ये सबसे मजबूत गठबंधन की सरकार है, लेकिन विपक्ष की तरफ से ये कोशिश की गई कि इस विजय को स्वीकार न किया जाए. उसको पराजय की छाया में डुबोकर रखना है, लेकिन ऐसी चीजों की बाल मृत्यु हो जाती है. देशवासी जानते हैं, न हम हारे थे और न हारे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि चार तारीख के बाद हमारा जो व्यवहार रहा है, वो हमारी पहचान बताता है कि हम विजय को पचाना जानते हैं.

NDA लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार

नरेंद्र मोदी के उपरोक्त इंटरव्यू के 25 साल बाद आज NDA पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और एकजुट है. लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं और उसके पास सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं. सबको मिलाकर 293 सीटों के साथ NDA लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है. इस गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago