Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kolkata: TMC नेता बाबुल सुप्रियो की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

KolKata: वुडलैंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के एक बयान में कहा गया है कि “बाबुल सुप्रियो के ईसीजी (ECG) में मामूली बदलाव दिखाई दिए, जबकि इकोकार्डियोग्राफी सामान्य सीमा के अंदर थी”

babul supriyo

TMC नेता बाबुल सुप्रियो अस्पताल में भर्ती (फोटो ट्विटर)

Babul Supriyo hospitalised: पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो को रविवार शाम से सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार को बाबुल को कोलकाता (kolkata) के वुडलैंड अस्पताल (woodlands hospital ) में भर्ती कराया गया है. वुडलैंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के एक बयान में कहा गया है कि “बाबुल सुप्रियो के ईसीजी (ECG) में मामूली बदलाव दिखाई दिए, जबकि इकोकार्डियोग्राफी सामान्य सीमा के अंदर थी.” उनकी तबीयत खराब होने के बाद से सीएम ममता बनर्जी ने फिरहाद हाकिम को बाबुल सुप्रियो के लगातार संपर्क में रहने के लिए कहा है.

बाबुल सुर्पियों अभी अस्पताल में भर्ती हैं उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उन पर निगरानी बनाए हुए हैं. अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की है, जिसमें मामूली कोरोनरी आर्टरी बीमारी का पता चला है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता बाबुल सुप्रियो अभी में बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्यटन मंत्री हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-   “मदनी का दिमाग खराब हो गया है और उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है”, अल्लाह और ओम को एक बताने पर भड़कीं बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान

फिरहाद हाकिम कौन हैं ?

फिलहाल फिरहाद हाकिम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं. उनको 2009 में लीपुर से उपचुनाव जीतने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुना गया था. वह लगातार 2011 से कोलकाता पोर्ट जीत रहे हैं और अभी हाकिम ममता कैबिनेट में परिवहन और आवास मंत्री भी हैं. जब सोवन चटर्जी ने इस्तीफे दिया था इसके बाद उन्हें मेयर नियुक्त किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital