Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश से किया वादा निभाया, सभी 75 जिलों में पहुंची जियो ट्रू 5G की सेवाएं, 4 महीने से कम में पूरा किया लक्ष्य

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने देश में अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही बड़ी तेजी के साथ पैर पसारे हैं. अब 5जी नेटवर्क के मामले में भी जियो काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

JIO

यूपी के सभी जिलों में पहुंचा जियो ट्रू 5जी

Jio True 5G: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश से किए हुए एक बड़े वादे को पूरा कर दिया है. अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सेवाएं देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य के सभी जिलों तक पहुंच गयी हैं. इसके साथ ही रिलायंस जियो प्रदेश के सभी जिलों में अपनी सेवाएं पहुंचाना वाला पहला नेटवर्क बन गया है. बता दें कि इसी साल फरवरी में यूपी इन्वेस्टर्स समिट हुआ था, जिसमें मुकेश अंबानी ने दावा किया था कि वह यूपी के सभी जिलों में अपनी कंपनी के जियो की ट्री 5 जी सेवाएं पहुंचाएगें. उन्होंने यह काम केवल 4 महीनों में ही पूरा करके दिखा दिया है.

जियो की ट्रू 5जी सेवाएं यूपी के सभी 525 शहरों में पहुंचा दी गई हैं. जिसमें राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, कानपुर, मथुरा, मेरठ, बरेली, आदि मुख्य शहर शामिल हैं.  जियो ट्रू 5जी नेटवर्क इन शहरों के व्यापारिक केंद्रों और सभी महत्वपूर्ण इलाकों को कवर करता है.

उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने देश में अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही बड़ी तेजी के साथ पैर पसारे हैं. अब 5जी नेटवर्क के मामले में भी जियो काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. मालूम हो 5जी नेटवर्क को देश में लॉन्च हुए अभी बस आठ ही महीने हुए हैं. लेकिन रिलायंस ने इतने कम समय में ही अपना नेटवर्क में काफी ग्रोथ की है. इसके साथ ही देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य के सभी जिलों में अपने नेटवर्क पहुंचा चुका है. ऐसे में ये उत्तर प्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. रिलायंस जियो का दावा है कि कंपनी अपनी 5जी कवरेज बढ़ाने का काम बेहद तेजी से कर रही है और जल्द ही प्रदेश का हर हिस्सा 5जी कवरेज के दायरे में आ जाएगा.

जियो राज्य में उपयोगकर्ताओं की पहली पसंद

जियो 5जी को घरों और दफ्तरों में ग्राहकों को शानदार इनडोर कवरेज मिले हैं. इसके लिए कंपनी ने 3500 MHz और प्रीमियम 700 MHz बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है. रिलायंस जियो 700 MHz बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदने वाली एकमात्र कंपनी है. इस मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा, ”हमें बेहद खुशी है कि उत्तर प्रदेश का जिला जिला मुख्यालय, जियो के विश्व स्तरीय ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया है. जियो राज्य में उपयोगकर्ताओं की पहली पसंद बनकर उभरा है”.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital