Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: मुजफ्फरनगर में सड़क पर पढ़ी जुमे की नमाज, सीएम योगी के दिशा निर्देशों की उड़ाई धज्जियां, Video Viral

Muzaffarnagar News: पुलिस ने कहा कि, “कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे कुछ लोग मस्जिद के बाहर सड़क पर जुम्मे की नमाज पढ़ते नजर आ रहे थे. जबकि शासन का साफ तौर पर आदेश है की कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज नही पढ़ेगा.”

muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में सड़क पर पढ़ी जुमे की नमाज

Muzaffarnagar Namaz Video: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में खुले में जुमे की नमाज अदा की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल शहर में शुक्रवार के दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ी. वायरल वीडियो मस्जिद के बाहर का बताया जा रहा है. जिस समय मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे उसी दौरान किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रहमत नगर का है.

बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साफ दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी खुले नमाज नहीं पढ़ सकता है. उनके इस निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई हैं. हालांकि जिला प्रशासन इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Kadi wali Panipuri: जिंदा मत छोड़ना; कढ़ी वाले गोलगप्पे पर भड़के लोग, कहा- गरुण पुराण में इसकी बहुत बड़ी सजा है

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई

बहरहाल सड़क पर जूमे की नमाज पढ़ने के मामले में स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. मुजफ्फरनगर सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे कुछ लोग मस्जिद के बाहर सड़क पर जुम्मे की नमाज पढ़ते नजर आ रहे थे. जबकि शासन का साफ तौर पर आदेश है की कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज नही पढ़ेगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमत नगर का है और इस मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital