Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav 2023: फिर एक साथ चुनाव प्रचार में नजर आएंगे चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव, डिंपल को भी दी गई यह जिम्मेदारी

Samajwadi Party: पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव को यादवों के गढ़ इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में प्रचार करने के लिए मैदान में उतारा गया है. इसके साथ ही अखिलेश यादव अभी अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त हैं.

akhilesh and shivpal

अखिलेश और शिवपाल यादव (फोटो फाइल)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है, वहीं शिवपाल यादव के सपा अध्यक्ष अखिलेश के साथ मिल जाने से पार्टी को मजबूती मिली है. एक बार फिर चाचा शिवपाल यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक साथ यूपी निकाय चुनाव में प्रचार करते हुए मिलेंगे. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी जल्द ही अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रचार कार्यक्रम की घोषणा कर सकते हैं. सपा ये पहले ही बता चुकी है कि अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) पार्टी की लखनऊ मेयर पद की उम्मीदवार वंदना मिश्रा के लिए तीन-तीन जनसभाएं करेंगे.

पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव को यादवों के गढ़ इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में प्रचार करने के लिए मैदान में उतरा गया है. इसके साथ ही अखिलेश यादव अभी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त हैं. इससे पहले हमें अखिलेश यादव और शिवपाल यादव 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ प्रचार करते हुए देखे थे. इसके बाद 2016-2017 में परिवारिक कलेश के चक्कर में दोनों के बीच विवाद हो गया और शिवपाल यादव ने पार्टी से अलग होकर अपनी नए पार्टी बना ली.

अलग-अलग टीमों के साथ होगा चुनाव प्रचार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव में अलग-अलग टीमें बनाकर अपने पार्टी अभियान की रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. जिसमें महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया जाएगा. वहीं शिवपाल यादव को बीजेपी गढ़ में सेंध लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, वह पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे. अखिलेश यादव और शिवपाल सपा के गढ़ मैनपुरी, कन्नौज, इटावा और फिरोजाबाद में एक साथ नजर आएंगे. वहीं उनकी पत्नी डिंपल मैनपुरी में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर सकती हैं.

2 चरणों में होगा चुनाव

नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव दो चरणों में 4 और 11 मई को होंगे. मतगणना 13 मई को होगी. पहले चरण में 4 मई को नौ मंडलों (सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी) के तहत 37 जिलों में मतदान होगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital