दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
(फोटो IANS)
UP News: यूपी पुलिस की दो महिला सिपाहियों की ओर से लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगे जाने के बाद कानूनी मंथन तेज हो चुका है. नियमानुसार तलाशा जा रहा है कि जेंडर डिस्फोरिया से ग्रसित लोगों को पुलिस बल में रहने की अनुमति दी जा सकती है. मध्य प्रदेश पुलिस में इसकी अनुमति दिए जाने के मामलों को यूपी पुलिस पढ़ेगी. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तैनात महिला सिपाही को लिंग परिवर्तन की सशर्त अनुमति दी जा चुकी है.
वहीं निवाड़ी में तैनात महिला सिपाही को भी इसकी अनुमति मिली थी. महाराष्ट्र में भी पुलिस कर्मी ने लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी थी लेकिन वहां फिलहाल अनुमति नहीं दी गई. अनुमति नहीं मिलने के बाद कोर्ट जाने पर महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधीकारण जाने की सलाह दी गई थी.
अब यूपी में इस तरह का मामला सामने आने पर यूपी पुलिस मुख्यालय ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से संपर्क साधा है. वहीं क़ानून के जानकारों से भी सलाह ली जा रही है. एक महिला आरक्षी गोरखपुर व दूसरी गोंडा में तैनात है. चूंकि दोनों हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं, इसलिए पुलिस भी सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रही है. अब दो महिला आरक्षियों के आवेदन ने पूरे महकमे को ही उलझाकर रख दिया है.
यह भी पढ़ें- “वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी”, असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर बड़ा हमला
लिंग परिवर्तन की अनुमतिमांग रही महिला आरक्षी को पुरुष बनने की अनुमति दे दी जाए तो भर्ती के मानकों व सेवा नियमों को लेकर असमंजस की स्थिति आएगी. पुरुष सिपाही और महिला सिपाही की भर्ती के नियमो में अंतर है ऐसे में दोनों का कद कैसे बराबर होगा. डीजीपी मुख्यालय सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. मध्य प्रदेश पुलिस के मानको का मंथन कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…