हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
Samajwadi Party UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की नजर विधानसभा 2027 के चुनाव पर है. उन्होंने नवनिर्वाचित सांसदों से कहा कि आप जनता के बीच रहें, उनकी समस्या सुनें, तभी आगे ऐसी जीत मिलेगी.
अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ के सपा मुख्यालय में अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़े पैमाने पर जनता का समर्थन मिला है. अब समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है. जनता की एक-एक बात सुनें, उनके मुद्दों को उठाएं, क्योंकि जनता के मुद्दों की जीत हुई है.
सपा मुखिया ने सभी सांसदों से कहा है कि इस बार बहुत मजबूती के साथ यूपी की जनता के मान-सम्मान की लड़ाई संसद में लड़नी है. यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जहां से सबसे ज्यादा सांसद चुनकर जा रहे हैं, वहां की जनता की बात संसद में रखें. उन्होंने कहा कि हमारे सांसदों ने चुनाव में लगातार मेहनत की, जनता के बीच रहें। यही वजह रही कि सपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की.
सपा सुप्रीमो ने कहा कि नकारात्मक राजनीति खत्म हो गई है और सकारात्मक राजनीति का दौर शुरू होने के साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों की जीत हुई है. लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं.
सरकार और प्रशासन पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे एक सांसद वह हैं, जिन्हें जीत का सर्टिफिकेट मिला. दूसरे वे हैं, जिन्हें भाजपा की धांधली की वजह से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया. हम दोनों सांसदों को बधाई देते हैं. उम्मीद का दौर शुरू हो चुका है। जनता के मुद्दों की जीत हुई है.
इस मौके पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मैं सभी सपा के सांसदों को बधाई देना चाहूंगी. लोकतंत्र में लोग अगर खुश नहीं होते हैं, तो अपना प्रतिनिधि अपने हिसाब से चुनते हैं. अयोध्या में भी यही हुआ.
कौशांबी से चुने गए देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जनता ने मुद्दों के आधार पर वोट दिया। उन्हीं मुद्दों को हम लोग संसद तक उठाएंगे.
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…