Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Forecast Today: देश भर में बारिश का अलर्ट, बाढ़-बारिश बनेगी आफत, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather Update: मौसम विभाग ने आज दक्षिण से उत्तर भारत तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बारिश की वजह से कहीं पर बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है.

Weather UPDATE

पूरे देश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं आज देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि अलर्ट में तेलंगाना, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कई हिस्से शामिल हैं. इसके साथ ही मुंबई के लिए रेड अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है. जबकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. बाकी राज्यों में आंधी-तूफान और तेज रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है.

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है जिसमें तेलंगना, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में बेहद भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी भारत में शनिवार से बारिश का असर देखने को मिलने वाला है. 31 जुलाई तक उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार तक लगातार बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में शुक्रवार से 31 जुलाई तक भारी बारिश होगी. आज राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश होगी. गुरुवार से शनिवार तक मध्य भारत में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने मान ली केंद्र सरकार की बात, अब 15 सितंबर तक पद पर बने रहेंगे ED चीफ संजय मिश्रा

शनिवार तक पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम, काफी व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है. इस अवधि के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मराठवाड़ा में आज बारिश होगी. शुक्रवार को मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital