Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ghaziabad: सिक्योरिटी ने फ्लैट के अंदर घुसने से किया मना तो बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ की गार्ड की पिटाई

Ghaziabad: गार्ड के मुताबिक, ”21 जनवरी की शाम 7.10 बजे तीन युवक आते हैं और इसमें एक युवक के हाथ में फूलों का बुके था. वो लोग सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर-702 में जाने के लिए कहने लगे.

Ghaziabad

बीजेपी नेता ने की गार्ड की पिटाई (फोटो IANS)

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में बीजेपी नेता ने दो युवकों के साथ मिलकर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी. ये तीनों युवक एक फ्लैट में जाना चाहते थे, फ्लैट मालिक ने इन्हें पहचानने से मना कर दिया. इसके बावजूद भी उन्होंने लिफ्ट के अंदर जाने की कोशिश की, जिस पर गार्ड ने उन्हें रोक दिया. इस पर विवाद हुआ तो इन्होंने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि आशु पंडित बीजेपी नेता है और वह वार्ड पार्षद उम्मीदवार के लिए दावेदारी कर रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदग्राम में नूरनगर सिहानी निवासी अंकित शर्मा प्रोमिस मेनपॉवर सर्विस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है. अंकित फिलहाल अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के टावर-सी में तैनात है.

‘फूलों का बुके लेकर आए थे तीनों युवक’

अंकित के मुताबिक, ”21 जनवरी की शाम 7.10 बजे तीन युवक आते हैं और इसमें एक युवक के हाथ में फूलों का बुके था. वो लोग सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर-702 में जाने के लिए कहने लगे. सिक्योरिटी गार्ड (अंकित) उन लोगों को पहचान नहीं पाया तो उसने फ्लैट मालिक को फोन मिलाकर कन्फर्मेशन लिया. फ्लैट मालिक का कहना था कि उन्होंने किसी को मिलने के लिए नहीं बुलाया. जिसके बाद गार्ड ने यही बात तीनों युवकों को बताई”.

ये भी पढ़ें-   दुबई में महिला पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर भारतीय ड्राइवर को जेल, लगा 10,000 दिरहम का जुर्माना

इसके बाद तीनों में से एक आशु पंडित नामक व्यक्ति ने फ्लैट नंबर-902 बताया और बिना परमिशन लिए ही लिफ्ट की तरफ जाने लगे. इस पर उनका गार्ड से विवाद हो गया. गार्ड ने कहा कि पहले आप 702 और फिर 902 फ्लैट नंबर बताने लगे. विवाद ज्यादा बढ़ा तो आशु पंडित ने गार्ड की पिटाई कर दी.

CCTV फुटेज में गार्ड को थप्पड़ मारता दिखा बीजेपी नेता

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में साफ दिख रहा है कि आशु पंडित (बीजेपी नेता) ने गार्ड को कई थप्पड़ मार दिए. इसके बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए. गार्ड ने पूरा मामला आरडब्लूए को बताया. जिसके बाद गार्ड अंकित शर्मा ने आशु पंडित और दो अज्ञात के खिलाफ थाना नंदग्राम में आईपीसी सेक्शन-323, 504 और 506 में केस दर्ज कराया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital