Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ की गुफा से लौटते समय 300 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालू, दर्दनाक मौत

Pilgrims Died: यह हादसा श्रद्धालु के पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय हुआ. कालीमाता के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक श्रद्धालु की 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई. हालांकि उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. यह हादसा श्रद्धालु के पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय हुआ. जानकारी की मुताबिक उसकी उम्र 50 साल है और कालीमाता के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. श्रद्धालु बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया क‍ि बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव के रहने वाले विजय कुमार शाह अमरनाथ यात्र पर आए हुए थे. इस दौरान कालीमाता के पास अचानक से व‍िजय कुमार शाह का संतुलन ब‍िगड़ा और वह फिसल गए. इसके बाद वह 300 फीट नीचे गिर गए. इसके बाद यात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital