Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ajinkya Rahane ने उड़ाईं मुंबई की धज्जियां, ठोकी IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी

IPL 2023: सीएसके के लिए डेब्यू करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के मैदान पर बल्ले से ऐसा बवाल काटा कि वानखेड़े में बैठे क्रिकेट फैंस के रौंगटे खड़े हो गए.

Ajinkya Rahane

Poto- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/Twitter

Ajinkya Rahane, IPL 2023: टूर्नामेंट के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस पर पूरी तरह हावी रही. मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण ने मुंबई को केवल 157/8 पर रोक दिया. जवाब में चेन्नई ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. लेकिन अजिंक्य रहाणे ने नंबर 3 पर खेलते हुए 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने अपनी पहली छह गेंदों पर छह रन बनाए लेकिन उसके बाद उन्होंने गियर बदला और देखते ही देखते रनों का अंबार लगा दिया.

सीएसके के लिए डेब्यू करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के मैदान पर बल्ले से ऐसा बवाल काटा कि वानखेड़े में बैठे क्रिकेट फैंस के रौंगटे खड़े हो गए.

अजिंक्य रहाणे की तूफानी पारी

 

19 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

ये आईपीएल 2023 की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है. रहाणे ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको ये बात दिया की अब भी उनमें काबिलियत है. 27 गेंदों में रहाणे ने  7 चौके-3 छक्के ठोक 225.93 की स्ट्राइक रेट से कुल 61 रन जड़े.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital