Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कपिल मिश्रा की आचार संहिता उल्लंघन याचिका पर 19 मई को दिल्ली कोर्ट में अगली सुनवाई

दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया, और 19 मई को अगली सुनवाई तय की. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है.

Kapil Mishra
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दायर याचिका पर शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 19 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. साथ ही कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. राऊज एवेन्यु कोर्ट के सेंशन कोर्ट ने कपिल मिश्रा की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दिया था. कपिल मिश्रा ने मजिस्ट्रेट की अदालत से जारी समन को चुनौती दी थी.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले में दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया था. उन्होंने इस समन को सत्र अदालत में चुनौती दी थी. यह मामला वर्ष 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है. उस चुनाव में भाजपा ने उन्हें मॉडल टाउन से उम्मीदवार बनाया था. वैसे कपिल मिश्रा पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में करावल नगर सीट से जीतकर विधायक बने हैं. कपिल मिश्रा इससे पहले 2015 में अरविंद केजरीवाल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. बाद में उनका पार्टी से अलगाव हो गया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital