Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने रिहाई के बाद सादे कपड़ों में पुलिस द्वारा पीछा करने का गंभीर आरोप भी लगाया है.

Kerala Congress CJI Controversy: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को 'अभी इस्तीफा दो' कहने वाली इस पोस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने अटॉर्नी जनरल से आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मंजूरी मांगी है. पोस्ट में यह भी कहा गया था कि अगर CJI कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते, तो उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को लाया जाएगा.

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके मामलों में अभी दोषसिद्धि नहीं हुई है. एनसीआरबी के 2023 के आंकड़ों के अनुसार, 10,392 विचाराधीन कैदी पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद थे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो मैदा' जैसे दावे करने से रोकने वाले FSSAI के आदेश पर रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार है. सुरक्षा के नाम पर उन्हें इससे पूरी तरह वंचित नहीं किया जा सकता.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर 28 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि फ्लैट खरीदार को केवल अपनी जेब से खर्च की गई रकम और 12% ब्याज मिलेगा.

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2 साल की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने इलाज और पुलिस सुरक्षा का खर्च खुद उठाने को कहा है.

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है. कोर्ट ने भोपाल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital