Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर की फिजिकल एजुकेशन टीचर और कयाकिंग कोच बिलकिस मीर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सरकार को 15 सितंबर तक एनओसी और रिलीविंग ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं.

देश भर के निजी स्कूलों में कार्यरत 37 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए एक समान कल्याणकारी योजना और राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने SREI ऋण घोटाले में PMLA के तहत कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में ARSS और AMR ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है. फंड की हेराफेरी और राउंड ट्रिपिंग की जांच की जा रही है.

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद ग्रेटर नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट डॉ. रवि शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

IRCTC Case: IRCTC होटल टेंडर केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में 14 वर्षीय बच्ची और उसके परिवार को कथित धमकियों पर गंभीर चिंता जताई.

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई को अपने पास ट्रांसफर नहीं करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद सुरक्षा के नाम पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को अचानक बंद किए जाने के मामले में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीएमआरसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

बच्चों के अपहरण पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है. याचिका में स्पेशल कोर्ट और अवैध संपत्तियों को जब्त करने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की चेतावनी के लिए लेबलिंग नियम जारी करने में FSSAI की देरी पर नाराजगी जताई है.