Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और कॉस्मेटोलॉजिस्ट संदीपा विर्क को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है.

अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा को लेकर उठे विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले के आदेश पर रोक लगा दी है और केंद्र सरकार समेत चार राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है.

उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम फैसलों और कानून की व्याख्या पर बाद में विचार करेंगे.

उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अवैध खनन की बढ़ती चिंताओं के बीच अदालत ने सुओ मोटो याचिका दर्ज की है, जिस पर 29 दिसंबर को सुनवाई होगी. वहीं, केंद्र सरकार ने अरावली में नई खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का लगातार विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली स्पेशल पीठ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कहा है कि वह 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये लौटाने को तैयार है.

देश में पहली बार सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर सजा सुनाई गई है. बांद्रा की अदालत ने एक व्यवसायी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर केंद्र सरकार से सुझाव मांगे हैं.

उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने पर जांच एजेंसी ने गंभीर आपत्ति जताई है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital