वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की याचिका पर CJI बी आर गवई 13 अक्टूबर को करेंगे सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई की तारीख 13 अक्टूबर तय की है. CJI बी आर गवई मामले की सुनवाई करेंगे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न प्राथमिकी को किया रद्द, पति की आत्महत्या के 40 दिन बाद दर्ज की गई थी
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया. कोर्ट ने इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया.
सुप्रीम कोर्ट जूता कांड पर CJI बीआर गवई बोले- ‘घटना सन्न कर देने वाली थी, लेकिन अब यह इतिहास का पन्ना है’
सुप्रीम कोर्ट में 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर द्वारा चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना ने देशभर में हलचल मचा दी. घटना के तीन दिन बाद जस्टिस गवई ने कहा कि अब यह केवल इतिहास का पन्ना है.
चुनावों में ईवीएम के जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका खारिज- दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनावों में केवल बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि कोर्ट का समय बर्बाद नहीं किया जा सकता.
एआईएमआईएम प्रमुख असुदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट से मांग की
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की याचिका दायर की है. सरकार की डिजिटल वक्फ पोर्टल योजना को लेकर विवाद जारी है.
दिवंगत करोबारी संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद से संबंधित मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत करोबारी संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद से संबंधित मामले में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की ओर से दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अखिल भारतीय जनसंघ को बिहार चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह अखिल भारतीय जनसंघ को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए साझा चुनाव चिन्ह आवंटित करे.
बिहार एसआईआर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘प्रभावित लोगों को मिले 5 दिन में अपील का मौका’
बिहार एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि बाहर रखे गए मतदाताओं को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा सरोगेसी कानून का पिछली तारीख से लागू होना असंवैधानिक
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरोगेसी कानून 2021 द्वारा सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बनने का विकल्प चुनने वाले दंपत्तियों की आयु सीमा पर लगाए गए प्रतिबंध, उन दंपत्तियों पर लागू नहीं होता है.
कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है. याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने सीजेआई बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की.




