Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ दायर मानहानि मामले में 10 नवंबर को सुनवाई करेगा.

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुख्य सचिव को राहत देने से इनकार कर दिया है. मुख्य सचिव ने मेंशनिंग कर पेशी से छूट की गुहार लगाई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया.

मंदिर से कथित मूर्ति चोरी के आरोपों का सामना कर रहे मशहूर दोपहिया और तीन पहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन सहित अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 नवंबर को सुनवाई करेगा.

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने संशोधित याचिका दायर की है. जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 10 दिन में जवाब मांगा है. उसके बाद याचिकाकर्ता को जवाबी हलफनामा दाखिल करना होगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल में चल रहे रैकेट उगाही के मामले में दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने रैकेट में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई में तेजी नही लाने पर यह फटकार लगाई है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और दिल्ली दंगों के कथित आरोपी उमर खालिद ने दिल्ली पुलिस की साजिश की सीक्रेट मीटिंग्स को खारिज कर दिया.

बिहार में आपराधिक मुकदमें में ट्रायल लंबा समय तक चलने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो देश भर की अदालतों को इस मसले पर सीधे निर्देश जारी करेंगे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'द ताज स्टोरी' के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं, जिसकी याचिका शकील अब्बास ने दायर की गई है.

17 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में समाजसेवी मधु किश्वर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. हाई कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया है. मधु किश्वर के खिलाफ 2008 में मामला दर्ज किया गया था.

Rouse Avenue Court: आईआरसीटीसी कथित घोटाला मामला: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार का हवाला देते हुए रोजाना सुनवाई टालने की मांग की.