Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भर्ती परीक्षाओं पारदर्शी बनाने और सुव्यवस्थित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और एसएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएन्सर को जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप पहली नजर में झूठे और बेबुनियाद लग रहा है.

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर अलग-अलग हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने जल्द सुनवाई की मांग की है.

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राऊज एवेन्यु कोर्ट से राहत मिल गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2025 से जुड़ी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अभ्यर्थी ने ओएमआर शीट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस सबूत के इस तरह की शिकायतें स्वीकार नहीं की जा सकतीं.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश पर स्वतः संज्ञान लिया है. साथ ही कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सरकार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. कोर्ट ने शब्बीर शाह की ओर से दायर जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में अब सरकार ने अधिवक्ता प्रदीप राणा को तीस हजारी कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक बनाया है. आरोपी सकरिया राजेशभाई, जो पहले भी कई मामलों में आरोप झेल चुका है.

देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए स्वतः संज्ञान लिया है.

कार्यक्रम के दौरान सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि मैं आज जहां हूं, वह सब भारतीय संविधान और डॉ. अंबेडकर के दृष्टिकोण के कारण ही, मैं इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन हो सका.