सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को 25 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया, तय सजा से अधिक जेल में रहने पर जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि वह एक दोषी को 25 लाख रुपये का मुआवजा दे, जिसने सात साल की सजा पूरी करने के बाद भी 4.7 साल जेल में गुजारा हैं.
अगर आप मजबूत नेता हैं, तो आपको मोटी खाल रखनी होगी: सुप्रीम कोर्ट
सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप मजबूत नेता हैं, तो आपको मोटी खाल रखनी होगी. आपको इन सबको सहना होगा.
दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ को लेकर जताई चिंता, वकीलों से की मदद की अपील
दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब सहित कई राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता जताई है और वकीलों से राहत कार्यों में सहयोग की अपील की है. पंजाब में अब तक 46 मौतें और लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है.
भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार यलगार परिषद के कार्यकर्ता ज्योति जगताप की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को करेगा सुनवाई
भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार यलगार परिषद के कार्यकर्ता ज्योति जगताप की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि इस स्टेज पर कोर्ट कोई भी नया मैटीरियल स्वीकार नहीं करेगा.
बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को झटका, अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से SC ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने हाई कोर्ट जाने की सलाह दी. जानें पूरा मामला.
बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 को रद्द करने से संबंधित दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 को रद्द करने से संबंधित दायर याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. मेंशनिंग कर वकील ने कहा कि मामला 2013 और 2018 में अंतिम निपटारे के लिए रखा गया था, लेकिन फैसला नहीं हुआ.
पटियाला हाउस कोर्ट से इंजीनियर राशिद को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की मिली अनुमति
Legal News: जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद को पटियाला हाउस कोर्ट ने राहत दी. कोर्ट ने उन्हें 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की अनुमति दी.
दिल्ली दंगों से संबंधित यूएपीए मामले में आरोपी शरजील ईमाम ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
2020 दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में आरोपी शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम, उमर खालिद समेत 9 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.
NLU दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा, स्वतंत्रता से ही कायम है लोकतंत्र।
जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए वकीलों और न्यायधीशों की परस्पर प्रतिबद्धता बेहद अहम है. जस्टिस नागरत्ना ने विधि के स्नातक छात्रों से कहा कि वकील की जिम्मेदारी सिर्फ अपने मुवक्किल तक सीमित नहीं होती
सीजेआई बी आर गवई अपने नेपाल यात्रा के दूसरे दिन पहुचे लुंबिनी, गर्मजोशी से उनके और परिवार का हुआ स्वागत।
सीजेआई और उनके परिवार के स्वागत समारोह में न्यायमूर्ति बसुदेव आचार्य, मुख्य न्यायाधीश, हाई कोर्ट तुलसीपुर के मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर खेनपो लख्याल लामा, रूपनदेही जिला न्यायाधीश और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे.





