Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट 26 सितंबर को मध्य प्रदेश पुलिस हिरासत में 26 वर्षीय देवा पारधी की मौत के मामले की सुनवाई करेगा. मृतक की मां ने दायर अवमानना याचिका में आरोप लगाया है कि सीबीआई ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी के बाद महिला का गोत्र बदलता है और उसके संपत्ति अधिकारों पर ससुराल का भी हक बन सकता है. अदालत ने महिलाओं के अधिकार और सामाजिक संरचना के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

सुप्रीम कोर्ट दीपावली के बाद 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. दोनों आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.

Delhi High Court News: एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल से अफजल गुरु (Afzal Guru Graves) और मकबूल भट्ट (Maqbool Bhat Graves) की कब्र हटाने से इनकार कर दिया है. आइये जानें अदालत ने इसके पीछे क्या तर्क दिया है?

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में जेल में बंद आप के पूर्व पाषर्ड ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी. मामले में गवाहों के बयान और अभियोजन पक्ष के आरोपों के बावजूद कोर्ट ने राहत देने से इनकार किया.

पीली मटर के आयात पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि क्या घरेलू दाल का उत्पादन पर्याप्त है.

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है. वेब सीरीज Bads of Bollywood में लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उन्होंने 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से आवास आवंटन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि केजरीवाल को 10 दिन में आवास मुहैया करा दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के टूंडला की 80 साल पुरानी प्रसिद्ध श्री नगर रामलीला समारोह पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

साकेत कोर्ट ने रेप के मामले में गिरफ्तार समीर मोदी को बड़ी राहत दे दी है. कोर्ट ने समीर मोदी को पांच लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन खरब ने दोनों पक्षों की जिरह के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital