Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

मामले की सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर की ओर से पेश वकील ने मांग की कि उनके निजी बैंक खाते और संपत्ति का विवरण सार्वजनिक न किया जाए और बच्चों को साझा करने से पहले नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाया जाए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह को फिलहाल राहत दी है. कोर्ट ने सीबीआई के मुकदमे में दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति दी ताकि वे अपना बचाव कर सकें.

सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर ट्रायल में हो रही देरी पर चिंता जताई. कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस से पूछा कि बिना ट्रायल किसी व्यक्ति को कितने वर्षों तक हिरासत में रखा जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में शब्बीर शाह की जमानत याचिका पर एनआईए से चार सप्ताह में हिरासत का ब्यौरा पेश करने को कहा है. शाह के खिलाफ कुल 24 मामले दर्ज हैं और उनका ट्रायल लंबित है.

Karnataka High Court On X Plea: कर्नाटक हाईकोर्ट ने एलन मस्क की कंपनी एक्स कॉर्प को झटका दिया है. कोर्ट ने कंपनी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें आईटी अधिनियम की धारा 79(3)(बी) को चैलेंज किया गया था.

उत्तर प्रदेश के टूंडला में 80 साल से हो रहे श्री नगर रामलीला समारोह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट 25 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु और JKLF के संस्थापक मकबूल भट्ट की तिहाड़ जेल में मौजूद कब्र हटाने की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि कब्र 2013 से वहीं है और याचिका में कानूनी उल्लंघन दिखाना जरूरी है.

IRCTC घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य 16 आरोपियों को 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया. इस दिन आरोप तय करने को लेकर सुनवाई होगी.

धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू हादसे में नवजोत सिंह की मौत और उनकी पत्नी की गंभीर चोट के बाद आरोपी गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी.

चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बच्चों की तस्करी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक कॉमन ऑनलाइन पोर्टल बनाने को कहा है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital