Bharat Express DD Free Dish

लीगल

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर परिवार से टेलीफोन पर बात करने और निजी वकील रखने की अनुमति मांगी है. एनआईए की चार्जशीट और पूछताछ में राणा ने हमले में अपनी सक्रिय भूमिका कबूल की है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना की MBBS डोमिसाइल कोटा नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. राज्य सरकार की चार साल की शैक्षणिक योग्यता शर्त पर कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं, खासकर उन छात्रों के लिए जो मूलतः तेलंगाना से हैं लेकिन पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में गए.

Jammu Kashmir News: सुप्रीम कोर्ट 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में दो महीने की समयसीमा में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की गई है.

Chattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने लंबी कैद के मुद्दे पर विचार करने की बात कही है.

Banke Bihari Temple: सुप्रीम कोर्ट वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर मामले में 8 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन की निगरानी के लिए समिति बनाने का सुझाव दिया है और सभी पक्षों से नाम व सुझाव मांगे हैं.

Criminal Conviction MPs MLAs: सुप्रीम कोर्ट में दोषी करार दिए गए सांसदों और विधायकों को आजीवन चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई है. एमिकस क्यूरी विजय हंसरिया ने इसे गंभीर मुद्दा बताया.

महाराष्ट्र की एक महिला द्वारा 12 करोड़ रुपये और बीएमडब्ल्यू की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विवाद सुलझाया. कोर्ट ने महिला को मुंबई का फ्लैट और गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया, साथ ही FIR रद्द करने की भी बात कही.

DHFL Loan Scam Case: बैंक ऋण घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रमोटर धीरज वधावन की मेडिकल आधार पर मिली अंतरिम जमानत को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह में सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

Delhi High Court: जस्टिस रविंदर डुडेजा ने याचिकाकर्ता पत्नी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने पारिवारिक अदालत के सीआरपीसी की धारा की धारा 31के तहत उसके आवेदन को खारिज कर दिया था. पत्नी ने पति की वास्तविक आय की पुष्टि के लिए बैंक अधिकारियों सहित अन्य गवाहों को बुलाने की मांग की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मीडिया ट्रायल से अपराध की गंभीरता कम नहीं होती.