Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या वे शरणार्थी हैं या अवैध घुसपैठिए. साथ ही सरकार को निर्देश दिया कि जब तक वे यहां हैं, उन्हें जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए.

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने एक महिला को विवाहित पुरुष का पीछा करने और परेशान करने से रोकते हुए, 300 मीटर के दायरे में आने से भी मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि महिला का व्यवहार पुरुष की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन करता है.

Law Intern Ban: सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर लॉ इंटर्न्स की पेशी पर आंशिक रोक लगाई है. सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को इंटर्न्स के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि बुधवार और गुरुवार को अनुमति दी गई है.

दहेज के दबाव में आत्महत्या करने वाली गर्भवती पत्नी के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी पति को जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि माता-पिता की गवाही और साक्ष्य मृतका की आवाज को जीवित रखते हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर एनआईए से जवाब मांगा है. कोर्ट ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब कर 6 अक्टूबर को अगली सुनवाई तय की है.

सुप्रीम कोर्ट ने कुष्ठ रोगियों के खिलाफ दशकों से चले आ रहे भेदभावपूर्ण कानूनों को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट ने सभी राज्यों से एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर या अध्यादेश लाकर इन कानूनों को खत्म करने को कहा है.

गुरुग्राम की शिकोहपुर जमीन खरीद से जुड़े धनशोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट 2 अगस्त को समन जारी करने पर फैसला सुनाएगी. मामला 2008 की जमीन डील और अवैध कमाई से जुड़ा है.

पश्चिम बंगाल के शिक्षक शुभ प्रसाद नंदी मजूमदार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें उन्हें 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त किया गया था.

तेलंगाना में बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को तीन महीने में निर्णय देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने दलबदल कानून पर गंभीर टिप्पणी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा पर जोर दिया.

लालू प्रसाद यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. उन्होंने सीबीआई की एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. दिल्ली हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.