दिल्ली हाई कोर्ट ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पांच वर्षीय बच्चे की मौत के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा टक्कर में 5 साल के बच्चे की मौत के मामले में आरोपी के खिलाफ FIR रद्द करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने 'ब्लड मनी' समझौते को भी खारिज किया.
राजनीतिक दलों पर POSH कानून लागू करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को POSH कानून के दायरे में लाने की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है. याचिका में कांग्रेस, बीजेपी सहित कई दलों को पार्टी बनाया गया था.
PM की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से शशि थरूर को अंतरिम राहत बरकरार, अगली सुनवाई तक रोक जारी
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी पर 'शिवलिंग पर बिच्छू' टिप्पणी मामले में शशि थरूर को राहत बरकरार रखी है. कोर्ट ने अगली सुनवाई तक कार्यवाही पर रोक जारी रखते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने को कहा.
पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने खाली किया सरकारी बंगला, सुप्रीम कोर्ट के पत्र के बाद दी सफाई
पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के पत्र के बाद 5, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है. उन्होंने कहा कि देरी के पीछे बेटियों की विशेष जरूरतें और घर में रिनोवेशन का कार्य था.
शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद मामले में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, 20 अगस्त को होगी मामले में सुनवाई
2022 में शिवसेना में फूट के बाद चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे को पार्टी और धनुष-बाण चिन्ह देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: सैनिकों के लिए 25 लाख की अग्रिम राशि, 40 दिन में बनेगा बेली ब्रिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने सैनिकों की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी को 25 लाख रुपये अग्रिम देने का आदेश दिया है, जिससे सेना 40 दिन में अस्थायी बेली ब्रिज बना सके. स्थायी फुटओवर ब्रिज के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग की याचिका खारिज की, राष्ट्रीय सुरक्षा को दी प्राथमिकता
Celebi Ground Handling India: दिल्ली हाईकोर्ट ने तुर्की की कंपनी सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी.
JSW स्टील्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पिछले फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने लिया वापस
JSW Steel को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भूषण स्टील मामले में 2 मई के अपने फैसले को वापस ले लिया है. कोर्ट अब पुनर्विचार याचिका पर विस्तृत सुनवाई करेगा और केवल कानूनी वैधता की समीक्षा करेगा.
PMLA की संवैधानिक वैधता पर फिर होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट 6 और 7 अगस्त को करेगा पुनर्विचार याचिका पर फैसला
Kapil Sibal on PMLA: प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की वैधता को चुनौती देने वाली पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 6 और 7 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट तय करेगा कि याचिकाएं सुनवाई योग्य हैं या नहीं...
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट से बड़ी राहत, सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका खारिज
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) के खिलाफ समन जारी करने से इनकार किया. आप नेता सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका भी खारिज कर दी गई. जानिए पूरा मामला...





