Bharat Express DD Free Dish

लीगल

2006 के मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा 12 दोषियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसे अत्यावश्यक मामला बताया.

संविधान पीठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुच्छेद 143(1) के तहत भेजे गए 14 संवैधानिक प्रश्नों पर केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है. यह मामला राज्यपाल की विधायी शक्तियों, विवेकाधिकार और सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक समीक्षा से जुड़ा है.

NALCO Scam: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नाल्को के पूर्व चेयरमैन अभय कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और दो अन्य को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दोषी ठहराया. जांच के दौरान ईडी ने एक लॉकर से 1 किलो सोने की 10 छड़ें बरामद की थीं.

Supreme Court on SP Office Land: सुप्रीम कोर्ट ने पीलीभीत में समाजवादी पार्टी कार्यालय के लिए आवंटित जमीन को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए हौरिजेंटल आरक्षण की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की सहमति दी है. याचिका में 2014 के ऐतिहासिक फैसले के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को कानूनी सलाह देने पर ED द्वारा समन भेजे जाने पर गहरी चिंता जताई है. CJI BR Gavai ने इसे विशेषाधिकार का उल्लंघन बताया और 29 जुलाई को अगली सुनवाई तय की है.

Supreme Court ने झारखंड हाईकोर्ट में वर्षों से फैसले सुरक्षित रखे जाने पर नाराजगी जताई है और मुख्य न्यायाधीश से व्यक्तिगत रूप से इन मामलों की शीघ्र सुनवाई करने को कहा है. याचिकाकर्ताओं ने अनुच्छेद 21 के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

Russian Wife Missing: सुप्रीम कोर्ट में बंगाल निवासी की याचिका पर सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि रूसी पत्नी 4 साल के बेटे को लेकर रूस भाग गई है.

Udaipur Files movie: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर अंतरिम रोक को बरकरार रखा है. कोर्ट 24 जुलाई को अंतिम सुनवाई करेगा. केंद्र ने फिल्म में 6 कट्स की रिपोर्ट सौंपी है.

Supreme Court ने उपभोक्ताओं को खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता, प्रमाणन और विक्रेता की जानकारी जानने का मौलिक अधिकार देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई शुरू की.