Bharat Express DD Free Dish

लीगल

वकील मैथ्यूज जे. नेदुमपारा ने सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर याचिका दायर कर जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से कथित रूप से बरामद नकदी मामले में एफआईआर की मांग की. सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने वकील के व्यवहार पर नाराजगी जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के बयान पर आपराधिक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप पर सख्त रुख दिखाया. साथ ही कोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गड़बड़ियों को लेकर भी चिंता जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के कॉन्स्टेबल खुर्शीद अहमद को हिरासत में दी गई यातना पर CBI जांच का आदेश दिया है. दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी खड़गपुर और शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने एफआईआर दर्ज न होने पर कड़ी चेतावनी दी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया.

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज मामले में कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज कर दी है. हाई कोर्ट ने पहले ही मामला रद्द कर दिया था, जिसमें फर्जी पोस्ट के जरिए नफरत फैलाने का आरोप था.

सुप्रीम कोर्ट ने MUDA जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री बायरथी सुरेश के खिलाफ ईडी की जांच को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट में 6 नए जजों ने शपथ ली है. इसके साथ ही कोर्ट में अब कुल 41 जज कार्यरत हो गए हैं. जस्टिस विभु बाखरू का प्रमोशन होकर वे कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं.

जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) के सरकारी आवास से कथित नकदी बरामदगी मामले में एफआईआर की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया. याचिकाकर्ता नेदुम्परा की दलीलों पर कोर्ट ने मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी.

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं पोर्न वेबसाइटों से एक महिला इंफ्लुएंसर की डीपफेक व एआई जनरेटेड अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है.

DNA Test in Rape Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों की सच्चाई सामने लाने के लिए आरोपी से डीएनए नमूना लेने में बल प्रयोग किया जा सकता है.