Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने महिला के लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने पर आरोपी को IPC की धारा 506 और 509 के तहत दोषी ठहराया. कोर्ट ने कहा कि ऐसे शब्द महिला की गरिमा और चरित्र पर सीधा प्रहार करते हैं.

एमसीए की फर्जी कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी के आरोप में फंसी इंद्राणी दास गुप्ता को दिल्ली कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने तक गिरफ्तारी उचित नहीं होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने सरकारी आवास पर जली हुई नकदी मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती दी है. याचिका में निष्पक्ष सुनवाई की मांग और महाभियोग प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं.

दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने पर चार दोषियों को अनोखी सजा सुनाते हुए पूरे दिन हाथ ऊपर करके खड़े रहने का निर्देश दिया. दोषियों पर जमानती बॉन्ड समय पर न भरने का आरोप था.

सुप्रीम कोर्ट ने रूसी महिला विक्टोरिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया. बच्चे की कस्टडी के विवाद में रूसी दूतावास के अधिकारी से पूछताछ की अनुमति दी गई.

Supreme Court ने चार साल के बेटे के साथ गायब हुई रूसी महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने महिला का पासपोर्ट जब्त करने और सभी एयरपोर्ट्स पर नजर रखने को कहा...

Supreme Court ने हाई कोर्ट के कुछ जजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर आपत्ति जताई है. कोर्ट ने पूछा कि किसी जज पर उसके फैसले के लिए मुकदमा कैसे चल सकता है और याचिकाकर्ता से कानूनी आधार मांगा है.

नवंबर 2023 के भाषण पर दर्ज शिकायत में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था. केरल हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर फिलहाल तीन महीने की रोक लगा दी है.

महिला पत्रकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एस. वी. शेखर को मिली राहत को बरकरार रखा है और उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनके व्यवहार को शर्मनाक करार दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने चार धाम परियोजना को लेकर दाखिल अनुपालन रिपोर्ट सभी पक्षों को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. पर्यावरणीय चिंता और रणनीतिक महत्व के बीच यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.