Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं. यंग इंडियन को प्रॉक्सी कंपनी बताकर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश का दावा किया गया है.

दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन न देने के फैसले पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीशन पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट के तीन जजों के अलग होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को याचिका पर सुनवाई करेगा.

डाबर और पतंजलि के बीच लंबे समय से चल रहे च्यवनप्राश विवाद में कोर्ट ने डाबर के पक्ष में फैसला सुनाया. पतंजलि को अपमानजनक विज्ञापन हटाने का आदेश दिया गया है.

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली में 19 स्थानों पर अवैध बोरवेल के जरिए भूजल दोहन पर सख्त रुख अपनाया है. एनजीटी ने जल बोर्ड को जांच करने और तीन महीने में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी पर दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए, एनडीएमसी को फटकार लगाई. कोर्ट ने योजना बनाने के लिए 2 महीने का समय दिया. साझा ऐप विकसित करने का आदेश दिया.

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने संकेत दिया कि कांग्रेस पार्टी भी जांच के दायरे में आ सकती है. राऊज एवेन्यु कोर्ट में 3 जुलाई को सुनवाई होगी. एएसजी एसवी राजू ने कहा कि सोनिया-राहुल ने 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश रची. यंग इंडिया में उनके 76% शेयर हैं. चार्जशीट में 7 आरोपियों का नाम शामिल है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदूषित पानी सप्लाई पर गंभीरता दिखाई. कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड से रिपोर्ट तलब की. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला ने 5 जुलाई को सुनवाई तय की.

निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. कोर्ट ने कॉपीराइट उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.

Vismaya Dowry Death Case: केरल के चर्चित विस्मया दहेज हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पति किरण कुमार की 10 साल की सजा निलंबित कर शर्तों के साथ जमानत दे दी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital