Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने चिराग पासवान के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका क्षेत्राधिकार के अभाव में खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि याचिका केवल उस हाईकोर्ट में दाखिल की जा सकती है, जहां चुनाव हुआ हो.

सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने मध्यस्थता फैसलों को संशोधित करने के अधिकार को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. अदालतों को सीमित परिस्थितियों में मध्यस्थता पुरस्कारों में संशोधन करने की शक्ति दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने CLAT UG 2025 परिणामों पर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा CLAT के B, C और D सेट के सवालों में त्रुटियों को लेकर लिया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने चंपक नाम के इस्तेमाल पर बीसीसीआई को नोटिस भेजा है, चंपक पत्रिका के प्रकाशक ने आरोप लगाया है कि आईपीएल में रोबोट डॉग को चंपक कहकर ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जबरन धर्म परिवर्तन को गंभीर मुद्दा मानते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से सख्त कदम उठाने को कहा है. याचिका में धोखाधड़ी, धमकी और लालच से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की गई है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य जुडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने सभी को समन जारी कर 30 अप्रैल को पेश होने को कहा था. मजिस्ट्रेट ने यह समन दिल्ली पुलिस की आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए जारी किया है.

मुख्तार अंसारी की मौत पर जहर देने के आरोप की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की. कोर्ट ने कहा कि आरोप आधारहीन हैं और वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता...

सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स, दृष्टिहीन और विकलांग व्यक्तियों के लिए डिजिटल एक्सेस को सुलभ बनाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2019 लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सिविल अपील को खारिज कर दिया. याचिकाकर्ताओं ने संपत्ति के खुलासे में गड़बड़ी का आरोप लगाया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अदालत की अवमानना अधिनियम की धारा 20 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चुनौती के लिए आवश्यक संवैधानिक आधार पेश करने में विफल रहा.