Bharat Express DD Free Dish

लीगल

Marital Dispute hearing in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "नपुंसक कहना आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं है. सिर्फ अपमानजनक शब्दों के आधार पर IPC धारा 306 के तहत मामला नहीं बनता."

सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) में पेड़ों की अवैध कटाई पर सख्ती दिखाते हुए 2015 के निर्देशों को लागू रहने की बात दोहराई है. अब TTZ क्षेत्र में कटाई के लिए CEC की अनुमति अनिवार्य होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट में जाने की सलाह दी। याचिका में रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हौज खास डियर पार्क के हिरणों को अन्य राज्यों में स्थानांतरित करने पर रोक लगाई है. कोर्ट ने डीडीए से जवाब मांगा और 16 मई को अगली सुनवाई तय की.

पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की आवाज और हैंडराइटिंग के नमूने लेने के लिए एनआईए को अनुमति दी है. फिलहाल राणा 12 दिन की रिमांड पर है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की मांग वाली याचिका पर भारतीय मुक्कबाजी महासंघ और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

जेईई (मुख्य) 2025 परीक्षा में उत्तरों के मूल्यांकन में कथित खामियों को लेकर एक छात्र ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में एनटीए की प्रणाली में सुधार और दोबारा मूल्यांकन की मांग की गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की आपराधिक मानहानि मामले में अपील पर शिकायतकर्ता तेजिंदर बग्गा को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी.

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1 मई को सुनवाई करेगा. याचिका में न्यायिक जांच और टूरिस्ट स्थलों की सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान की मांग की गई है.

पूर्व आप विधायक सोमनाथ भारती को 2014 के यौन उत्पीड़न मामले में राहत मिली है. कोर्ट ने वीडियो क्लिप्स और दस्तावेजों सहित बचाव पक्ष के साक्ष्य पेश करने की दी अनुमति.