सुप्रीम कोर्ट ने बी एस येदियुरप्पा की याचिका सीजेआई को ट्रांसफर की, भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई जारी
सुप्रीम कोर्ट ने बी एस येदियुरप्पा की याचिका सीजेआई को ट्रांसफर की है. कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर रोक जारी रखते हुए, मामले की सुनवाई बड़ी बेंच को सौंप दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट से यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को मिली राहत बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से राहत दी है, लेकिन शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर रोक जारी रखी है. कोर्ट ने उनके बयानों को अश्लील और आपत्तिजनक बताया.
Seelampur Murder Case: लेडी डॉन जिकरा खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, साहिल पुलिस रिमांड पर
Seelampur Murder Case: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी जिकरा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.
Delhi Riots Case: कपिल मिश्रा को राहत बरकरार, राऊज एवेन्यू कोर्ट 5 मई को करेगी अगली सुनवाई
दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में कानून मंत्री कपिल मिश्रा को सत्र न्यायालय से मिली राहत को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरकरार रखा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। मिश्रा पर दंगे के दौरान भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है.
अस्पतालों से बच्चों की चोरी के मामले में सरगना को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तार करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गैंग लीडर पूजा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है. पूजा दिल्ली की रहने वाली है. जो बच्चों को चोरी से संबंधित गैंग का संचालन करती है.
निलंबित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर लगी रोक बरकरार
दिल्ली पुलिस ने पूजा खेड़कर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी की है, साथ ही उन पर अवैध रूप से ओबीसी और दिव्यांगता कोटा का गलत तरीके से फायदा उठाने का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, याचिका पर SC ने कहा- हम पर कार्यपालिका के अधिकारों में दखल देने का आरोप
जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि आप चाहते हैं कि हम इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपति को आदेश जारी करें? वैसे भी हम पर कार्यपालिका में अतिक्रमण करने का आरोप है.
CJI संजीव खन्ना को लेकर बीजेपी सांसद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका, अमिताभ ठाकुर और AOR ने उठाई आवाज
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के CJI संजीव खन्ना को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है. वहीं एक एडवोकेट ऑन रेकॉर्ड ने अटॉर्नी जनरल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है.
Murshidabad Violence पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 21 अप्रैल को, SIT जांच की मांग वाली याचिका दायर
Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की एसआईटी जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा द्वारा दायर याचिका में राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोना तस्करी मामले में महिला के खिलाफ एलओसी को किया रद्द
राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्णिमा गुप्ता के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर रद्द किया, कोर्ट ने कहा यह उसकी आवाजाही की स्वतंत्रता में बाधा है, सीबीआई कर रही थी जांच.





