राऊज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर फैसला सुरक्षित, बीजेपी नेता करनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा भाजपा नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट इस पर विचार कर रही है कि मामला विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल सकता है या नहीं.
Nitish Katara Case: विकास यादव की मां की तबीयत पर सुप्रीम कोर्ट ने AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को बताया लापरवाह
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव की मां के स्वास्थ्य पर AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को सरसरी और लापरवाह बताया. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं किया गया कि सर्जरी की आवश्यकता है या नहीं.
RCB ने उबर के खिलाफ हाईकोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा, यूट्यूब विज्ञापन में ट्रेडमार्क का अपमान करने का आरोप
RCB ने उबर के यूट्यूब विज्ञापन को ट्रेडमार्क अपमानजनक बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. अदालत ने इस पर आदेश सुरक्षित रखा है.
महाभारत की द्रौपदी का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने विवाहेतर संबंध के आरोपी को किया बरी, पढ़ें पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का उदाहरण देते हुए विवाहेतर संबंध के मामले में आरोपी को बरी किया. कोर्ट ने कहा कि महिला को संपत्ति समझने की मानसिकता आज भी समाज में विद्यमान है.
पॉक्सो मामले में सात साल की देरी: दिल्ली कोर्ट ने जांच अधिकारी को फटकारा, पुलिस आयुक्त को दिए जांच के आदेश
दिल्ली कोर्ट ने पॉक्सो मामले में 7 साल की देरी पर जांच अधिकारी को फटकारा. पुलिस आयुक्त को जिम्मेदारों की जांच के आदेश. पीड़ित के अधिकार कमजोर हुए.
TMC सांसद साकेत गोखले की माफी और हर्जाना माफ करने की अपील ठुकराई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी ने TMC सांसद साकेत गोखले के समझौते के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. गोखले ने सोशल मीडिया पर माफी और ₹50 लाख हर्जाना के आदेश को चुनौती दी है.
दिल्ली: झूठे POCSO केस में कोर्ट की सख्ती, लड़की के पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के दिए आदेश
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक झूठे पॉक्सो केस में क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए लड़की के पिता के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए. कोर्ट ने कहा कि शिकायत परिवार के दबाव में की गई थी और कानून का दुरुपयोग किया गया.
Delhi: 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को 10 साल सजा, धमकी देने के लिए भी 1 साल का अतिरिक्त कारावास
Delhi News: दिल्ली कोर्ट ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शिक्षक को 10 साल की कठोर कारावास की सजा दी और पीड़िता को ₹10.5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.
सड़क हादसों पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, गोल्डन ऑवर में कैशलेस इलाज सुनिश्चित करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए गोल्डन ऑवर में कैशलेस इलाज की योजना लागू न करने पर केंद्र को फटकार लगाई. सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से त्वरित प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल बनाने को कहा.
बेदाग शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 31 दिसंबर 2025 तक पढ़ा सकेंगे
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बेदाग सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट के अनुसार ये शिक्षक 31 दिसंबर 2025 तक पढ़ा सकेंगे, राज्य सरकार को 31 मई तक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश.





