Bharat Express DD Free Dish

लीगल

तीस हजारी कोर्ट ने 16 साल की लड़की से दुष्कर्म और गर्भवती करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा दी. पीड़िता को 19.5 लाख मुआवजा. कोर्ट ने कहा, बलात्कार हिंसक अपराध.

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या में लेडी डॉन जिकरा खान गिरफ्तार. कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड दी. बदले की साजिश, हथियार बरामद. परिजनों ने फांसी की मांग की.

मकोका मामले में गिरफ्तार आप नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर और सचिन चिकारा सहित अन्य की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई. जानिए चार्जशीट, एफआईआर और कपिल सांगवान कनेक्शन की पूरी जानकारी.

2019 पोस्टर-बैनर मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल, गुलाब सिंह और निकिता शर्मा के खिलाफ स्टेट्स रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की. कोर्ट ने पुलिस को 3 मई तक का समय दिया है.

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अस्पताल के अधीक्षक और मेडिकल बोर्ड को निर्देश दिया कि नाबालिग पीड़िता का गर्भपात कानून के अनुसार सक्षम डॉक्टरों से कराया जाए.

Anurag Kashyap: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने 'फुले' फिल्म पर लगी रोक को लेकर नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी के कारण कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Prison Law Officers In Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट ने जेलों में विधि अधिकारियों की नियुक्ति में देरी पर सरकार और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया, जवाब मांगा और अगली सुनवाई 9 मई को तय की.

Encroachment on Yamuna Pushta Road: दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना पुस्ता रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने और आठ सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, क्षेत्र में ट्रैफिक, अपराध और गंदगी से लोग परेशान हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने बेटे की हत्या में दोषी पिता की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा. अदालत ने कहा कि किसी अपराध के लिए मकसद का न होना आरोपी को बरी नहीं कर सकता.

Article 142 Controversy: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अनुच्छेद 142 को 'परमाणु मिसाइल' कहे जाने पर उठे विवाद ने न्यायपालिका और विधायिका के रिश्तों को फिर चर्चा में ला दिया है. विशेषज्ञों ने बयान को लेकर दी मिश्रित प्रतिक्रियाएं.