कोयला घोटाला मामला: संतोष बागरोडिया, विजय दर्डा समेत सभी आरोपी आरोपमुक्त
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कोयला घोटाला जांच में हस्तक्षेप के आरोपों से संतोष बागरोडिया, विजय दर्डा, देवेंद्र दर्डा और सुधाकर को बरी किया. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश: कलान मस्जिद में निर्माण पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने हजरत निजामुद्दीन की कलान मस्जिद के अंदर निर्माण पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया. एमसीडी, एएसआई को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश.
केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैवीएट, याचिकाओं पर एकतरफा आदेश से रोक की मांग
केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कैवीएट दायर की, कहा - याचिकाओं पर सुनवाई में बिना पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश न पारित हो.
Supreme Court का निर्देश, MCD कचरा प्रबंधन नियमों पर चलाए जन जागरूकता अभियान
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एमसीडी को ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के तहत कचरा उत्पन्न करने वालों की जिम्मेदारियों पर जन जागरूकता अभियान शुरू करने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में रामनवमी पर बिजली कटौती के मामले का निपटारा किया
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में रामनवमी के दौरान बिजली कटौती के मामले का निपटारा किया. राज्य सरकार ने कोर्ट के निर्देशों का पालन किया, अस्पतालों में आपूर्ति भी बनी रही.
सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार की याचिका जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच को भेजी
सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार की याचिका, जिसमें राज्यपाल द्वारा विधेयकों की मंजूरी में देरी को चुनौती दी गई थी, जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच को सौंपा.
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 15 अप्रैल को सुनवाई संभव
सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई करेगा। कांग्रेस, ओवैसी, आप और अन्य ने कानून को असंवैधानिक बताते हुए याचिकाएं दायर की हैं.
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट से बड़ी राहत
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराई गई मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट से राहत मिली. उन्हें एक साल के प्रोबेशन पर रिहा किया गया, और 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया.
सुप्रीम कोर्ट से तहसीन पूनावाला और विशाल ददलानी को राहत, हाई कोर्ट का 10 लाख का जुर्माना रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने जैन मुनि तरुण सागर पर की गई टिप्पणी के मामले में तहसीन पूनावाला और विशाल ददलानी पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए 10-10 लाख रुपये के जुर्माने को रद्द कर दिया है.
तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आर. एन. रवि के बीच चल रहे टकराव के मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर राज्यपाल आर.एन. रवि विधानसभा से पारित विधेयकों को दूसरी बार मंजूरी नहीं देते, तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली की विफलता होगी.







