निठारी हत्याकांड मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में करेगा सुनवाई
नोएडा के निठारी हत्याकांड मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को पेश करने का निर्देश दिया है.
1984 सिख विरोधी दंगा मामला: सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की सजा निलंबन याचिका पर SC जुलाई में करेगा अंतिम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सजा के निलंबन करने की मांग वाली सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की ओर से दायर याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए जुलाई की तारीख तय की है.
Amazon और Flipkart के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को SC ने कर्नाटक HC में ट्रांसफर करने का दिया आदेश
सीसीआई ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एंटी-कंपीटिटिव प्रैक्टिस का आरोप लगाया है. सीसीआई ने अपनी याचिका में अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट या दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की गई थी.
उमर अब्दुल्ला तलाक विवाद: गुजारा भत्ता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 15 साल से अलग रहने का दावा
उमर अब्दुल्ला की ओर से पेश वकील ने कहा कि चुनाव में व्यस्त रहने के कारण अदालत द्वारा तय गुजारा भत्ता देने में देरी हुई है.
BPSC 70th PT परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, SP-DM पर भी कार्रवाई की मांग
13 दिसंबर को बिहार में 912 केंद्रों पर बीपीएससी प्री परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पटना के परीक्षा केंद्र पर पेपर बाटने में देरी के आरोप को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच परीक्षा केंद्र पर मौजूद निरीक्षक राम इकबाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रूण लिंग जांच के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी रद्द की
कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है तो यह बताए कि डॉक्टर ने कानून का उल्लंघन करते हुए प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया. आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ केवल एक फर्जी रोगी का अल्ट्रासाउंड करने का आरोप है.
माता-पिता की देखभाल नहीं की तो बच्चों के नाम पर की गई संपत्ति की डीड हो सकती है रद्द: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के मामले में फैसला सुनाया कि यदि बच्चे माता-पिता की देखभाल नहीं करते, तो माता-पिता द्वारा की गई गिफ्ट डीड को रद्द किया जा सकता है. कोर्ट ने इस फैसले के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जरूरत को भी प्रमुखता दी.
कोर्ट ने मानहानि मामले में बांसुरी स्वराज को दस्तावेज पेश करने के लिए दिया समय, जानें क्या है पूरा मामला
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को कुछ दस्तावेज पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया.
UAPA ट्रिब्यूनल ने केंद्र सरकार के एसएफजे पर प्रतिबंध को सही ठहराया
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधिकरण ने केंद्र सरकार के उस फैसले को सही ठहराया, जिसमें सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया.
नरेश बालियान पर मकोका केस: 8 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने 300 पन्नों की दाखिल की चार्जशीट
मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान से संबंधित मामले में कथित आरोपी रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ पुलिस के स्पेशल सेल ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है.







