Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सिर्फ सर्दी जुकाम के लिए ही नहीं, आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद, जानें कब-कैसे लें स्टीम

Steam Inhalation Benefits: स्टीम लेने से हमें अपने ब्यूटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि ठंड के कारण स्किन ड्राई हो जाती है.

Benefits Of Steam: स्टीम लेने से हमें अपने ब्यूटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि ठंड के कारण स्किन ड्राई हो जाती है. इससे झुर्रियां और दाग-धब्बे आने लगते हैं.  स्टीम से स्किन को नमी मिलती है और यह चमकदार और मुलायम हो जाती है. स्टीम से नाक के रास्ते साफ होते हैं जिससे आसानी से सांस ली जा सकती है. इसके अलावा स्टीम की गर्म और नम हवा से सांस नलिकाओं को राहत मिलती है जो खांसी को कम करने में मदद करती है.  स्टीम में मौजूद नमी गले के सूजन को भी कम करती है. मौसम के बदलने के कारण सर्दी-खांसी और गले में खराश जैसी प्रॉब्लम आम बात हो गई हैं. नाक बंद हो जाती है और खांसी आने लगती है. ऐसे में स्टीम लेना बहुत लाभदायक साबित होता है.

कब-कैसे लें स्टीम

स्टीम को सीधे चेहरे पर छोड़ने से बचें और तौलिये को चेहरे पर रखकर स्टीम लें.  स्टीम लेने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें और मॉइश्चराइजर लगाएं. स्टीम लेते समय आंखों को बंद रखें और स्टीम को धीरे-धीरे अंदर लें. सांस और चेहरा दोनों के लिए लाभदायक है.

जानें फायदे

सर्दी के मौसम में रोजाना स्टीम लेने से रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूती मिलती है. जिससे वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा स्टीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाते हैं.

स्किन ग्लोइंग

सर्दियों में स्टीम लेना बहुत ही फायदेमंद होता है. इसके अलवा स्टीम के और फायदे हैं, तो आइए हम आपको उन फायदों के बारे में बाताते है. स्टीम से पोर्स भी साफ होते हैं जिससे स्किन पर जमी गंदगी और तेल के अलावा ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी साफ हो जाते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन 

इसके अलावा स्टीम से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिससे स्किन पर चमक आती है. बता दें कि अगर आप रोजाना स्टीम लेते रहेगे तो स्किन टाइट और ग्लोइंग बनी रहती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में स्टीम लेना बेहद लाभकारी व फायदेमंद साबित होता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital