गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
लंग्स में परेशानी को नजरअंदाज न करें
Symptoms of Lungs Disease: हमारे शरीर का हर एक अंग स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है. इसलिए हम अक्सर शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं. हालांकि, शरीर के कुछ अंग ऐसे हैं जिनका आपको विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है. इन अंगों में हमारा लंग्स भी शामिल है. फेफड़े हमारे शरीर के अभिन्न अंगों में से एक है. यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन के फिल्टर होने का काम करता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन का असर काफी बेहतर होता है.
ऐसे में अगर फेफड़ों में किसी तरह की परेशानी हो जाए तो सांस लेने में परेशानी हो सकती है जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है. खासतौर पर सर्दि के महीन में जब किसी को खांसी, सर्दी लगती है तो लोग सोचते हैं कि यह मामूली परेशानी है और इसे नजरअंदाज कर देते है लेकिन अगर यह ज्यादा दिनों तक परेशान करने लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसलिए फेफड़ों में होने वाली गड़बड़ी का पता समय पर चल जाए तो इसका इलाज जल्द शुरु किया जा सकता है. आइए जानते हैं शरीर में दिखने वाले वे लक्षण जो आपके लंग्स की खराबी की ओर इशारा करता है.
वैज्ञानिको के मुताबिक, अगर आपको 8 सप्ताह से ज्यादा दिनों तक सर्दी या कफ के कारण सीना भरा हुआ महसूस होता है तो समझना चाहिए कि यह क्रोनिक कफ का लक्षण है. क्योंकि क्रोनिक कफ फेफड़ों के खराब होने का पहला संकेत हो सकता है. यदि आपको फेफड़ों में क्रोनिक कफ की समस्या के बारे में समय से पता चल जाता है तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
अगर काम करते समय आपको सांस लेने में तकलीफ होती है तो यह फेफड़ों के खराब होने के लक्षण हो सकते हैं. लेकिन, अगर लगातार सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो इसे हल्के में न लें क्योंकि ये आपके स्वास्थ के लिए घातक साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें:देसी या विदेशी किस नस्ल का कुत्ता है सबसे बेहतर? यहां जानें पूरी डिटेल
शरीर में काफी ज्यादा कफ जमा होना भी लंग्स डिजीज की ओर इशारा करता है. इसलिए अगर आपको बार-बार गले में खरास या कफ जैसा महसूस हो रहा है या फिर खांसने या छींकने पर कफ निकलता है, तो ऐसी स्थिति में आप अपनी जांच कराएं. ताकि लंग्स से जुड़ी बीमारी होने पर आपका समय रहते इलाज शुरू किया जा सके.
अगर आप सांस लेने में शोर या घरघराहट जैसा महसूस करते हैं तो ये इस बात का संकेत है कि कुछ गलत चीजें आपके फेफड़ों के वायुमार्ग को रोक रहा है या फिर उन्हें बहुत तंग कर रहा है. ऐसा होने पर सावधान हो जाएं.
यह बात हर कोई जानता है कि खांसी के साथ अंदर से खून आना फेफड़ों की बीमारी का बहुत बड़ा संकेत है. खून चाहे कहीं से आ रहा हो, यह अक्सर नुकसानदेह साबित हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…