Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Siyasi Kissa: एक बार राजीव गांधी ने अमिताभ बच्चन को ‘स्नेक’ कह दिया था, जाने वो किस्सा

राजीव गांधी ने अमिताभ को 1984 के आम चुनाव में पूरी रणनीति के साथ इलाहाबाद सीट से उतारा और अमिताभ की लोकप्रियता के बीच हेमवती नन्दन बहुगुणा को हार का मुंह देखना पड़ गया था.

राजीव गांधी-अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Siyasi Kissa: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की गहरी दोस्ती के बारे में कौन नहीं जानता. कहा जाता है कि दोनों के बीच इस कदर दोस्ती थी कि जब भी कोई विदेशी मेहमान भारत आता तब राजीव गांधी, अमिताभ बच्चन से ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…’ गाने पर नाचने के लिए जरूर कहते और अमिताभ ये डांस जरूर दिखाते.

इसी दोस्ती का नतीजा ही था जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए राजीव गांधी ने अमिताभ को साल 1984 के लोकसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ इलाहाबाद सीट से उतारा था. उस जमाने में अमिताभ की लोकप्रियता इतनी थी कि हेमवती नंदन बहुगुणा को हार का मुंह देखना पड़ गया था. हालांकि ये बात और है कि अमिताभ ने मात्र 3 साल बाद ही राजनीति को टाटा कर दिया था. इस दौरान एक बात और हुई, वो ये कि राजीव और अमिताभ की गहरी दोस्ती में दरार पड़ गई थी.

दरअसल अमिताभ बच्चन के लोकसभा से इस्तीफा देने की वजह बोफोर्स विवाद को माना जाता है. इस विवाद में उनके भाई का नाम भी अखबार में छपा था. इसके बाद उनको कोर्ट भी जाना पड़ा. हालांकि कोर्ट में उनको दोषी नहीं माना गया, लेकिन अमिताभ ने इस्तीफा दे दिया था.

वहीं, राजीव गांधी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद जब अमिताभ बच्चन उनसे मिलने के लिए गए तो कहा जाता है कि राजीव उनसे इतना नाराज थे कि उन्हें Snake (सांप) तक कह दिया था. किताब में दावा किया गया है कि राजीव तब विपक्ष के नेता थे और अमिताभ उनसे मिलने आए थे. जब अमिताभ चले गए तो राजीव ने कहा था ‘ही इज अ स्नेक’, मतलब वह सांप है. किताब में यह भी दावा किया गया है कि इस घटना के वक्त तब एक पत्रकार के रूप में वहां कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी मौजूद थे.


ये भी पढ़ें-Siyasi Kissa: अमिताभ न हारें इसलिए राजीव ने खेला था ये दांव…एक रात की प्लानिंग ने पलट दी थी सियासत की कहानी


पूर्व सांसद ने अपनी किताब में किया जिक्र

पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय ने अपनी किताब ‘वीपी सिंह, चंद्रशेखर, सोनिया गांधी और मैं’ में एक घटना के बारे में उन्होंने जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि जब भी कोई महत्वपूर्ण गेस्ट भारत आता था राजीव गांधी, अमिताभ बच्चन से उनके हिट गाने ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ पर डांस करने का आग्रह करते थे.

किताब में आगे ये भी कहा गया है कि अमिताभ को चाहे जैसा भी लगता, लेकिन उनको डांस करना पड़ता. इसके बाद राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती के बीच दरार भी पड़ने लगी. मालूम हो कि उस समय अमिताभ बच्चन का ये गाना बहुत ही फेमस था और उस वक्त अमिताभ खुद भी बहुत लोकप्रिय थे. ये गाना फिल्म लावारिस का है, जो कि 1981 में रिलीज हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital