Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asian Games 2023: PM मोदी ने एशियन गेम्स में 100 मेडल जीतने पर दी बधाई, 10 अक्टूबर को करेंगे भारतीय दल का स्वागत

Asian Games 2023: भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक 28 गोल्ड पर कब्जा किया है. वहीं भारत ने 37 सिल्वर और 41 ब्रॅान्ज भी जीते हैं.

asian games

एशियन गेम्स 2023

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत के 100 मेडल पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे.

भारत के एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया ,‘‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया. मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा.’’ उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की.

पीएम मोदी ने कहा,‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि. मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.’’

बता दें कि भारतीय दल का एशियन गेम्स में प्रदर्शन शानदार रहा है और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है. एशियाई गेम्स में शनिवार का दिन भी भारत के लिए शानदार रहा, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड अपने नाम कर लिया.

क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम को उच्च वरीयता के कारण विजेता घोषित किया गया. इसके पहले. बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाए थे. इसके बाद लगातार बारिश के कारण ‘झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी‘ क्रिकेट मैदान में खेल नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2023 में भारत ने बनाया कीर्तिमान, 100 मेडल कंफर्म, बदला 72 साल का इतिहास

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक 28 गोल्ड पर कब्जा किया है. वहीं भारत ने 37 सिल्वर और 41 ब्रॅान्ज भी जीते हैं. इस तरह भारत की मेडल्स की संख्या 106 पहुंच गई है और वह अंकतालिका में चीन, जापान व कोरिया के बाद चौथे स्थान पर बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital