Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी पर गौतम गंभीर ने दी ऐसी सलाह, भड़क उठे फैंस, लगा दी क्लास

श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी20 में सूर्या की वीरता के बाद, 2011 विश्व कप विजेता बल्लेबाज गंभीर ने यह कहते हुए एक साहसिक बयान दिया कि यह 32 वर्षीय खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलने का समय है.

gautam-Gambhir

सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर (फोटो ट्विटर)

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के स्काई (Sky) बल्लेबाजी यानी के सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20 मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया. उनकी पारी में एक से एक आकर्षित करने वाले शॉट्स थे. सूर्य की बहतरीन और दमदार पारी की तारीफ करते हर कोई नहीं थक रहा है. लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने उनके लिए एक सलाह दे दी. जिसके बाद फैंस ने उनकी क्लास लगा दी. दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार के प्रदर्शन के बाद गंभीर ने कहा, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में शामिल किया जाए.

श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी20 में सूर्या की वीरता के बाद, 2011 विश्व कप विजेता बल्लेबाज गंभीर ने यह कहते हुए एक साहसिक बयान दिया कि यह 32 वर्षीय खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलने का समय है. गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, सूर्य कुमार को टेस्ट क्रिकेट में शामिल करने का समय आ गया है. वहीं ट्विटर पर उन्होंने लिखा,”क्या शानदार पारी. सूर्यकुमार को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने का समय आ गया है! #SKYscraper”.

ये भी पढ़ें-  सेना ने लिया राजौरी की घटना बदला, बालाकोट एनकाउंटर में 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, तलाशी अभियान जारी

फैंस को पसंद नहीं आई गंभीर की सलाह

गौतम गंभीर की ये सलाह फैंस को पसंद नहीं आई. एक फैंस की तरफ से कहा गया,” टेस्ट मैचों में सेलेक्शन रणजी ट्रॉफी के परफॉर्मेंस के आधार पर होना चाहिए. फैंस उन क्रिकेटर्स के बारे में भी पूछा जो रणजी में लगातार रन बना रहे हैं लेकिन उन्हें टीम में मौका नहीं मिल रहा है. तो वहीं ट्विटर यूजर ने गंभीर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा, “और सरफराज खान का क्या जो हर फर्स्ट क्लास मैच में शतक लगा रहा है?”

सूर्यकुमार यादव ने जब से टी20 में डेब्यू किया है, तब से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी शानदार फॉर्म की सराहना की जा रही है. सूर्य ने शानदार 51 गेंदों पर 112 रन बनाकर सैंकड़ा जड़ दिया. जो राजकोट में शनिवार को श्रृंखला के निर्णायक मैच में भारत की श्रीलंका पर 91 रन की जीत में महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ. वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 2-1 से टी20 सीरीज में जीत हासिल की.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital