Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WPL 2023: RCB का फ्लॉप शो जारी, गुजरात जायंट्स ने 11 रन से हराया, सोफी डिवाइन के नाम बड़ा रिकॉर्ड

GG vs RCB: WPL में बुधवार को गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 रन से हरा दिया.

WPL

Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women: 8 मार्च को महिला आईपीएल का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया. यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया जो हाई स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है. टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रनों का विशाल लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा. जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई और गुजरात ने इस मुकाबले को 11 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ गुजरात की टूर्नामेंट की यह पहली जीत है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चौथी हार.

गुजरात ने दिया था बेंगलुरु को 202 का लक्ष्य

गुजरात की रेगुलर कैप्टन बेथ मूनी आज का मैच भी नहीं खेल रही हैं. गुजरात की कार्यवाहक कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये फैसला टीम के लिए काफी हद तक सही साबित हुआ. गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए. इस दौरान सबसे तूफानी पारी ओपनर सोफिया डंकली (Sophia Dunkley) की रही जिन्होंने WPL की फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने के बाद 65 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 4th Test: PM मोदी उछालेंगे टॉस! ऑस्ट्रेलिया के पीएम भी देंगे साथ, बन सकता है नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सोफिया की तूफानी पारी

65 रन…28 बॉल…11 चौके, 3 छक्के और 232 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट. इस खिलाड़ी ने आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. पहले विकेट जल्दी गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए  हरलीन देओल और सोफिया ने एक शानदार साझेदारी की और टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. हरलीन 45 बॉल में 67 रन बनाए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital