Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rishabh Pant के लिए मसीहा बना था ये बस ड्राइवर, 26 जनवरी को उत्तराखंड सरकार करेगी सम्मानित

ऋषभ पंत का बीते शुक्रवार को कार एक्सीडेंट हो गया था. इस कार हादसे में पंत की जान बाल-बाल बची थी.

Rishabh Pant

Rishabh Pant News Update: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और परिचालक को स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए सम्मानित करेगी, जो हाल ही में एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार बने थे. दरअसल, शुक्रवार 30 दिसंबर को एक भीषण कार एक्सीडेंट में पंत बुरी तरह घायल थे, जिनकी मदद के लिए ये दोनों मसीहा बनकर सामने आए थे.

ऋषभ पंत की जान बचाने वालों का होगा सम्मान

इस कार हादसे में पंत की जान बाल-बाल बचे थी. इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए हरियाण रोडवेज के ड्राइवर सुनील कुमार और कंडक्टर परमजीत पंत की मदद के लिए आगे आए और उनकी जान बचाई. इस बहादुरी के लिए हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने उन्हें सम्मानित किया था और अब उत्तराखंड की सरकार ने इन दोनों को सम्मानित करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Rishabh Pant की जगह कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कैप्टन? ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा दावेदार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ड्राइवर और परिचालक ने ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. धामी ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी क्षमता का परिचय दिया. उन्होंने  “हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जिंदगी बचाई. हमने उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित करने का फैसला किया है.”

क्या है पंत की हेल्थ कंडीशन?

अब पंत का इलाज चल रहा है. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक पंत की ब्रेन और स्पाइन MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है. शुक्रवार को उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई है. फिलहाल पंत के घुटने और टखने की ज्यादा बताई जा रही है. इन चोटों के बाद पंत का क्रिकेट से दूर होना लाजमी है लेकिन सवाल ये है कि पंत कब तक वापसी करेंगे, क्या वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं?

साथ ही  माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम 3-4 महीने लगेंगे. पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital