खेल

UEFA Nations League: रोमांचक मुकाबले में स्पेन की धमाकेदार जीत… खत्म किया 11 साल का इंतजार, लुका मोड्रिक का टूटा दिल

Croatia vs Spain Highlights , UEFA Nations League Final: स्पेन एक रोमांचक मैच में यूईएफए नेशंस लीग जीता. मुकाबला का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से आया. जहां क्रोएशिया को 5-4 से हार का सामना करना पड़ा.जीत के बेहद करीब आकर क्रोएशिया को मिली हार ने इस टीम के फैंस और दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लुका मोड्रिका का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया. स्पेन की जीत के हीरो उनके गोलकीपर उनाई साइमन रहे जिन्होंने दो गोल का शानदार बचाव किया.

खत्म किया 11 साल का इंतजार

स्पेन का 11 साल का ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया है. क्रोएशिया और उसके अनुभवी कप्तान लुका मोड्रिक अभी भी अपने पहले अंतराष्ट्रीय खिताब का इंतजार कर रहे हैं. गोलकीपर उनाई साइमन ने दो शॉट बचाए, और स्पेन ने क्रोएशिया को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया. बता दें, फाइनल मैच 120 मिनट तक खेला गया लेकिन एक भी गोल नहीं पाया और मैच 0-0 पर समाप्त हुआ.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘भारत अगर पाकिस्तान नहीं आना चाहता है तो वो भाड़ में जाए’, जावेद मियांदाद ने फिर उगली आग, अपने देश को दी ये नसीहत

लुका मोड्रिक का टूटा दिल

क्रोएशिया 2018 में विश्व कप में दूसरे स्थान पर और पिछले साल कतर में तीसरे स्थान पर रहा. इस बीच, मोड्रिक ने रियल मैड्रिड के साथ पांच बार चैंपियंस लीग जीती है, और 2018 में फीफा के विश्व खिलाड़ी के रूप में नामित किया गए थे. जिसने खिताब पर लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक दशक लंबे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. लेकिन वह अंतराष्ट्रीय सम्मानों के साथ अपने शानदार करियर को एक बड़ी पहचान नहीं दे पाए हैं, और उनकी नजर अपने करियर को एक यादगार अंत देने की थी. क्या वह अगले साल की यूरोपीय चैंपियनशिप में एक और कोशिश करेंगे या नहीं, यह देखना बाकी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 minute ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

12 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

21 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago