Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय महिला टीम का जलवा, फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से रौंद जीता खिताब

Jharkhand: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल को देखने के लिए प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे. उन्होंने यहां महिला टीम का हौसला बढ़ाया.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब (फोटो ट्विटर)

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy:  झारखंड एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिखाया है. रांची में हुए फाइनल मैच में भारत ने मौजूदा चैंपियन जापान को बुरी तरह से रौंदते हुए यह खिताब अपने नाम किया है. हॉकी महिला टीम ने जापान को 4-0 से हारा दिया. इस खिताबी मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और जापान पर लगातार दबाव डालते हुए जापान की टीम को कोई मौका नहीं दिया. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक गोल दागा.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल को देखने के लिए प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे. उन्होंने यहां महिला टीम का हौसला बढ़ाया.

महिला टीम ने दूसरी बार जीता खिताब

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का यह खिताब अपने नाम किया है. दूसरी बार इस टूर्नामेंट में हॉकी महिला टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारत की तरफ से संगीता कुमारी ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा. टीम का दूसरा गोल नेहा ने 46वें मिनट, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें मिनट और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया. इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की सातवीं जीत थी.

यह भी पढ़ें- IND vs SA: कोहली का शतक, जडेजा का ‘पंजा’, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार आठवीं जीत, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से दी करारी शिकस्त

टूर्नामेंट में संगीता कुमारी ने किए 6 गोल

भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं. चीन ने झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कांस्य पदक जीत लिया है. चीन ने रविवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया को 2-1 से हरा दिया. चीन के लिए यी चेन ने तीसरे और तियांतियन लोउ ने 47 वें मिनट में गोल किए, वहीं कोरिया के लिए एकमात्र गोल सुजिन एन ने 38वें मिनट में गोल दागा. आपको बता दें कि कोरिया को चौथे, मलेशिया को पांचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital