Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND W vs PAK W T20 WC: पाकिस्तान से है टक्कर, विमेंस टीम इंडिया तैयार; जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से मैच शुरू होगा.

Team India

Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/ Twitter

IND W vs PAK W T20 WC: एक और भारत बनाम पाकिस्तान खेल का समय है. इस बार यह मंच दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में सजा है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की वुमेन इन ब्लू का मुकाबला बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) की वुमेन इन ग्रीन से होगा. इस मुकाबले के साथ दोनों पक्षों के लिए टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और वे इस खेल में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे ताकि अभियान की शुरुआत जीत के साथ हो सके. भारत को इस मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा क्योंकि स्टार भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस मुकाबले में चोटिल होने के कारण नहीं खेल रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस चुनौती का कैसे सामना करती है.

हेड टू हेड आंकड़े

टी- 20 अंतराष्ट्रीय मैचों में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें कई बार आमने-सामने हो चुकी हैं. 16 मैचों में 11 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है, जबकि पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं. टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान ने तीन बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें भारत ने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व कप में 97 रन से रौंदा

पाकिस्तान से है टक्कर, विमेंस टीम इंडिया तैयार

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां एडिशन शुरू हो चुका है. 2009 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को भारत अब तक जीत नहीं सका है. टीम 3 बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई और पिछली बार रनर-अप रही. इंडिया विमेंस टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी है. हरमनप्रीत की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने 2020 में पिछला टूर्नामेंट खेला था. तब टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब नहीं जीत सकी थी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में है, जो इस प्रतिद्वंद्विता में अधिक प्रभावी टीम रही है. हालांकि, पाकिस्तान को कम नहीं आंका जाना चाहिए. खासकर भारत के खिलाफ क्योंकि वे अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रदर्शन करने में कोई कमीं नहीं छोड़ेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IND-W: यास्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, शिका पांडे

PAK-W: मुनीबा अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ, निदा डार, आयशा नसीम, ​​आलिया रियाज, ओमिमा सोहेल, कायनात इम्तियाज, डायना बेग, तुबा हसन, नशरा संधू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital