Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India VS South Africa: विश्व कप के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, BCCI ने तीनों फॉर्मेट का शेड्यूल किया जारी, जानें कब-कब होंगे मुकाबले

South Africa VS India: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम तीन टी-20, तीन वनडे और टेस्ट मैच खेलेगी. टी-20 सीरीज का आगाज 10 दिसंबर से होगा. इसके वनडे सीरीज और लास्ट में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

india vs South Africa

साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम (फोटो icc twiter)

India Tour of Africa: इस साल के आखिरी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का लंबा दौरा करेगी, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BBCI) ने इस दौरे को लेकर शेड्यूल का जारी कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम तीन टी-20, तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. टी-20 सीरीज का आगाज 10 दिसंबर से होगा. इसके वनडे सीरीज और लास्ट में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला टी-20 मैच डरबन में 10 दिसंबर में खेला जाएगा, दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ में 12 दिसंबर को और फिर जोहानिसबर्ग में तीसरा मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 17 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो जाएगा पहला मैच जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ में 19 दिसंबर को और आखिरी मैच 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा. इस फ्रीडम सीरीज (Freedom Series) का पहला मैच 26-30 तक सेंचुरियन में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच जोहानिसबर्ग में 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा.

विश्व कप के बाद रवाना होगी टीम

बता दें दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले भारतीय टीम को विश्व कप खेलना है. इसके ठीक बाद टीम सीधे अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी. विश्व कप आगाज 5 अक्टूबर से भारत में होगा और 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. विश्व कप के बाद भारतीय टीम को ज्यादा आराम करने का मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी से लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, डेब्यू टेस्ट मैच में जड़ा शानदार शतक

टेस्ट सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की साइकल में इंडियन टीम विदेशी धरती अपनी दूसरी सीरीज खेलगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर बॉक्सिंग-डे (Boxing Day) के दिन सेंचुरियन के मैदान पर शुरू होगा. वहीं 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला साल 2024 की शुरुआत में 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले जब पिछली बार साल 2021-22 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, तो उन्हें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. अफ्रीका इस बार अपना हार बदला लेने की कोशिश करेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital