खेल

IPL 2023: बचकानी गलती कर बैठे विराट कोहली… 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन, ये रिस्क लेना पड़ा महंगा

Virat Kohli, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में विराट कोहली रन तो बना रहे हैं लेकिन क्या उनके बल्लेबाजी में वो इम्पैक्ट नजर आ रहा है जिसके लिए किंग कोहली जाने जाते हैं. टूर्नामेंट में विराट का अब तक सफर कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि इस सीजन विराट ने 1 मैचों में 6 अर्धशतक जड़े हैं और कुल 420 रन बनाकर टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं. मगर फिर भी उनके फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं.

मंगलवार को मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे अहम मुकबाले में विराट कोहली एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना विकेट मुंबई को गिफ्ट में दिया वो देखकर हर कोई हैरान था. दरअसल, पारी के पहले ही ओवर में जेसन बेहरनडॉर्फ की गेंद पर खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट. इससे पहले जब मुंबई और आरसीबी की टक्कर हुई तो विराट उस मैच में आरसीबी के जीत के हीरो रहे थे और एक ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वो मैच टीम के घरेलू मैदान पर था और इस साल विराट ने ज्यादा रन वहीं बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: मुंबई इंडियंस की बढ़ती मुश्किलें, 8 करोड़ी खिलाड़ी हुआ बाहर, इस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट को मिला मौका

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आमतौर पर विराट कोहली पहले क्रीज पर सेट होते हैं उसके बाद बड़े शॉट की ओर बढ़ते हैं लेकिन मुंबई के खिलाफ ये बल्लेबाज अलग ही अंदाज में खेलता दिखा और जल्दबाजी में अपना विकेट गंवा बैठा.

पहले ओवर में संघर्ष करते दिखे कोहली

ऐसा नहीं है की विराट इस सीजन पहली बार पहले ही ओवर में पवेलियन लौटे. इससे पहले भी उन्होंने सस्ते में अपना विकेट गंवाया है. वहीं कई बार बतौर ओपनर देखा गया है की उन्हें पहले ओवर में दिक्कत होती है. आपको बता दें, इस सीजन विराट कोहली तीसरी बार पहले ओवर में आउट हुए हैं. इससे पहले विराट ने चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवाया था.

विराट कोहली आईपीएल में 7000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. कोहली 2022 में आरसीबी के लिए खराब फॉर्म में थे और इस साल रन बना रहे हैं. लेकिन उनके स्ट्राइक-रेट ने दृष्टिकोण और इरादे पर कई सवाल खड़े किए हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

53 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago